व्यापार

विजीलैंस ने रिश्वत लेता ए.एस.आई रंगे हाथों दबोचा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पुलिस थाना महिना जि़ला मोगा में तैनात ए.एस.आई. कुलदीप सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता जगराज सिंह निवासी गाँव रामूवाला नवां, जि़ला मोगा की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त ए.एस.आई उसकी तरफ से उसके घर चोरी होने सम्बन्धी दर्ज करवाई शिकायत पर कार्यवाही करने के बदले 2500 रुपए की माँग कर रहा है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 2500 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO