भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-उज़्बेकिस्तान सेना के संयुक्त अभ्यास कार्यक्रम में लिया भाग

Posted on

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताशकंद में सशस्त्र बलों के पहले इंडो-उज़्बेक संयुक्त अभ्यास के ‘कर्टेन रेज़र’ कार्यक्रम ‘डस्टलिक-2019’ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि- आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है, सभी राष्ट्र किसी न किसी रूप में इससे प्रभावित हैं।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ताशकंद में सशस्त्र बलों के ‘डस्टलिक -2019’ के पहले इंडो-उज़्बेक संयुक्त अभ्यास के ‘कर्टन रेज़र’ कार्यक्रम में भाग लिया। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमारे दो महान देशों की सेनाएं अपने पहले संयुक्त अभ्यास ‘डस्टलिक-2019’ में भाग लेने के लिए तैयार हैं ।रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है और सभी राष्ट्र किसी न किसी रूप में आतंकवाद से प्रभावित हैं।रक्षा मंत्री ने उज्बेकिस्तान को आश्वासन दिया कि भारत के सशस्त्र बल उज्बेकिस्तान सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और क्षमता निर्माण के प्रयासों में पूरी तरह से सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO