संसार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बढ़ी मुसीबत

Posted on

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबत बढ़ गई है, धर्मगुरु मौलाना फजलुर रहमान ने प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्तीफा देने के लिए दो दिन का समय देते हुए कहा कि इमरान खान को देश को स्थिर रखने के लिए हर हाल में इस्तीफा देना होगा.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ की सरकार को सत्ता से हटाने के लिए मौलाना फजलुर रहमान का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन रैली को ‘‘आजादी मार्च’’ नाम दिया गया है। धर्मगुरु एवं राजनीतिज्ञ मौलाना फजलुर रहमान ने इमरान खान के पद छोड़ने के लिए दो दिन की समयसीमा तय की है जो शनिवार को पूरा हो रहा है। रहमान ने अपने समर्थकों से प्रदर्शन स्थल पर डटे रहने की अपील की है। देश में आर्थिक अराजकता समेत कई मुद्दों पर रहमान ने इमरान खान से इस्तीफा मांगा है। हालांकि रहमान की टिप्पणी पर पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि किसी को भी अस्थिरता उत्पन्न नहीं करने दी जाएगी। सेना ने कहा कि सेना तटस्थ है और वह संविधान के अनुरूप लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकारों का ही समर्थन करती है। उन्होंने 2018 आम चुनाव के दौरान सेना की तैनाती का बचाव किया और कहा कि इससे चुनावों में संवैधानिक जिम्मेदारी पूरी हुई। उन्होंने कहा, ‘‘यदि विपक्ष को कोई आपत्ति है उसे सड़कों पर आरोप लगाने की बजाय प्रासंगिक मंचों पर जाना चाहिए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO