खेल

लक्ष्य सेन ने जीता सारलोरलक्स ओपन का खिताब

Posted on

युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जीता सारलोरलक्स ओपन सुपर टूर 100 बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब। आठवीं वरीयता प्राप्त सेन ने चीन के वेंग हांग यांग को हराकर मात्र 59 मिनट में ही दी मात। लक्ष्य का ये लगातार दूसरा बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 100 खिताब।भारत के 18 वर्षीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने चीन के वेंग हांग यांग को हारकर सारलोरलक्स ओपन सुपर टूर 100 बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। लक्ष्य ने खिताबी मुकाबले में यांग को 17-21, 21-18, 21-16 से हराया।आठवीं वरीयता प्राप्त सेन ने मात्र 59 मिनट में ही हांग वांग को हरा दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य ने एक महिने के अंदर अपना दूसरा बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 100 खिताब जीता। उन्होंने इस सत्र में बेल्जियन अंतरराष्ट्रीय चैलेंज और डच ओपन सुपर टूर 100 ट्राफियां जीती थीं। वह इस साल पोलिश ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO