पंजाब

राज्य में 118.86 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद

Posted on

16721.24 करोड़ रुपए का किया भुगतान
चंडीगढ़ – पंजाब में 2 नवंबर तक सरकारी एजेंसियों और निजी मिल मालिकों द्वारा 11885504 मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है। सरकार द्वारा 807938 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ देते हुए आढ़तियों / किसानों के बैंक खातों में 16721.24 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। राज्य में हुई धान की कुल खऱीद में से 11798543 मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों द्वारा जबकि 86961 मीट्रिक टन धान की फ़सल निजी मिल मालिकों द्वारा खरीदी जा चुकी है। पनग्रेन द्वारा 4865211 टन, मार्कफैड्ड द्वारा 3050156 टन और पनसप द्वारा 2367641 टन धान की फ़सल खरीदी गई है जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन द्वारा 1352117 मीट्रिक टन और एफ.सी.आई. द्वारा 163418 मीट्रिक टन धान की फ़सल खरीदी जा चुकी है।इसके साथ ही 72 घंटे वाले नियम के मुताबिक 93.09 फीसदी धान की लिफ्टिंग भी मुकम्मल कर ली गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO