पंजाब

पंजाब में पहला ग्रैंड मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो आज से सुल्तानपुर लोधी मे

Posted on

4 से 15 नवंबर तक होगा शो – प्रसिद्ध गायक लखविन्दर वडाली, हरभजन मान और गीतकार हरदेव सिंह देंगे प्रस्तुति

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अपनी तरह का पहला ग्रैंड मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो कल तारीख़ 4 नवंबर से सुल्तानपुर लोधी में करवाया जा रहा है। पंजाब में यह पहला ऐसा शो है जिसमें जहाँ न केवल डिजिटल तकनीकों और लेजर शो के द्वारा गुरू नानक देव जी की शिक्षाओंं, उपदेशों और जीवन संबंधी प्रकाश डाला जायेगा बल्कि पंजाबी के प्रसिद्ध गायकों लखविन्दर वडाली, हरभजन मान और प्रसिद्ध गीतकार हरदेव सिंह की तरफ से अपनी प्रस्तुति भी दी जायेगी।हरेक शो एक घंटा 10 मिनट का होगा और 4 से 9 नवंबर तक और फिर 13 से 15 नवंबर तक शो शाम 7 बजे शुरू होकर 9.15 तक चलेंगे जबकि 11, 12 और 13 नवंबर जिस दौरान संगत की बहुत ज़्यादा आमद होनी है, को यह शो शाम 7 बजे से 10.30 तक होंगे।4 नवंबर से 6 नवंबर तक शो शाम 7 बजे से 8 बजे तक होंगे और इसके बाद 8.15 से 9.15 तक प्रसिद्ध पंजाबी गायक लखविन्दर वडाली की तरफ से प्रस्तुति दी जायेगी। इसी तरह 7 से 9 नवंबर तक उक्त समय अनुसार ही शो होगा और 8.15 से 9.15 तक गीतकार भाई हरदेव सिंह द्वारा काव्य पाठ से संगत को आनंदित किया जायेगा। 10 नवंबर को पहला शो 7 से 8 और दूसरा 8.15 से 9.15 बजे तक और इसके उपरांत 9.30 से 10.30 तक गीतकार भाई हरदेव सिंह द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। 11 और 12 नवंबर को उक्त समय अनुसार ही 2 शो होंगे और 9.30 से 10.30 तक प्रसिद्ध गायक हरभजन मान संगत को निहाल करेंगे। 13 नवंबर को 7 से 8 बजे तक डिजिटल और लाईट एंड साउंड शो होगा जबकि 8.15 से 9.15 तक प्रसिद्ध गायक हरभजन मान प्रस्तुति देंगे।14 और 15 नवंबर को शाम 7 बजे से 8 बजे तक शो के उपरांत 8.15 से 9.15 तक पंजाबी गायक पम्मा डूमेवाल द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।डिप्टी कमिश्नर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा ने कहा कि शो के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए हैं और 5000 से ज़्यादा लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि शो के लिए दाखि़ला बिल्कुल मुफ़्त है और लोग इस बाकमाल शो को देखने के लिए परिवारों समेत हाजिऱ हों।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO