संसार

ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को औपचारिक मंजूरी

Posted on

अमेरिकी प्रतिनिधिसभा ने मतदान के जरिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया को दिया औपचारिक रूप, इस प्रक्रिया का मकसद राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग चलाने के लिए मंज़ूरी देना नहीं, बल्कि राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ जांच को सार्वजनिक चरण में पहुंचाना है।अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग की जांच औपचारिक तौर पर शुरू करने के लिए एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। इसका अर्थ ये है कि राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ जांच सार्वजनिक चरण में पहुंचेगी। डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में राष्ट्रपति ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग के लिए समर्थन जुटाने की ये पहली औपचारिक कोशिश है।व्हाइट हाउस ने इस प्रस्ताव की निंदा की है। केवल दो डेमोक्रेट सांसदों ने इस प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया। इस प्रस्ताव में ये भी तय कर दिया गया कि राष्ट्रपति ट्रंप के वकीलों को क्या अधिकार हासिल होंगे। राष्ट्रपति ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन और उनके बेटे के ख़िलाफ़ कथित भ्रष्टाचार के दावों की पड़ताल करने के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाने की कोशिश की।हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटिटिव्स की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जो किया है, उसके लिए उन्हें ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO