मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा के रेड एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन ने ढाया कहर
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी अदाओं का जलवा दिखा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का हाल ही में लॉस एंजेलिस की सड़कों पर बेहद स्टाइलिश अवतार दिखाई दिया। प्रियंका का रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन सोशल मीडिया उनके फैंस को पसंद आने के साथ साथ बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।दिवाली के खास मौके पर साड़ी में ट्रेडिशनल अवतार से फैंस को दीवाना बनाने के बाद अब प्रियंका का ग्लैमरस लुक लॉस एंजेलिस में दिखा।प्रियंका इस दौरान रेड कलर के फ्लोरल टॉप के साथ सफ़ेद कलर हाई वैस्टेड पैंट कैरी किए नजर आईं।प्रियंका चेहरे पर काला चश्मा लगाये हुए और कांधे पर सफ़ेद रंग स्लिंग बाद लटकाए हुए अलग में दिखीं।प्रियंका अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन सेंस के दर्शकों को घायल करती रहती हैं।हाल ही में प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई दी थीं।इस फिल्म में प्रियंका के साथ लीड रोल में फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आईं थी।