जीवन शैली

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धू द्वारा गुरपर्व समागम साझे तौर पर मनाए जाने का न्यौता

Posted on

गुरपर्व समागमों के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार
चंडीगढ़़- पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सभी पक्षों को अपने मतभेद भुला कर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों को साझे तौर पर मनाना चाहिए जिससे गुरू साहिब के सर्व साझेदारी के संदेश पर पहरा दिया जा सके।आज यहाँ सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में 2.44 करोड़ की लागत से नए बनाए गए आई.सी.यू., ट्रोमा सैंटर, एमरजैंसी वार्ड का उद्घाटन करने के अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा गुरपर्व समागम साझे तौर पर मनाने के लिए बड़ी पहलकदमी करते हुए कैबिनेट मंत्रियों का एक ग्रुप बनाया गया था जिससे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ बेहतरीन तालमेल स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के इशारे पर साझे समागम करवाने के यत्नों में अड़चन पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत 46 लाख परिवारों को रजिस्टर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरपर्व समागमों के दौरान श्रद्धालुओं को ऐमरजंसी और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों टैंट सिटीयों में 15 से 60 बैडों के अस्थाई अस्पताल बनाए गए हैं। इसके अलावा किसी आपातकालीन हालात से निपटने के लिए 24 ऐंबूलैंसें और 20 बाइक ऐंबूलैंसें लगाई गई हैं। इस अवसर पर उन्होंने एक डायरैक्ट्री भी जारी की जिसमें गुरपर्व समागमों के लिए नामज़द किये 44 अस्पतालों की सूची और उनके संपर्क नंबर मौजूद हैं।इस अवसर पर संसद मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा ने अपने ऐच्छिक कोटे में से सुल्तानपुर लोधी शहर के लिए स्वीपिंग मशीन लेकर देने का ऐलान किया।विधायक नवतेज सिंह चीमा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पूरे हलके के लिए यह बड़े गर्व वाली बात है कि पंजाब सरकार द्वारा केवल 40 दिनों में ही आई.सी.यू., ट्रोमा सैंटर और ऐमरजैंसी वार्ड स्थापित किये हैं। उन्होंने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद किया जिनके द्वारा सुल्तानपुर लोधी में पहली मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान सिविल अस्पताल के नवीनीकरण का ऐलान किया था।इस अवसर पर एस.डी.एम. डॉ. चारूमिता, सिविल सर्जन डॉ. जसमीत कौर, प्रधान नगर कौंसिल अशोक मोगला और एस.एम.ओ. डॉ. अनिल मनचन्दा उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO