पंजाब

धर्मसोत द्वारा वन कामगारों की जायज़ माँगें जल्द मानने का भरोसा

Posted on

राज्य सरकार की नीति के अधीन आने वाले कच्चे कामगारों को पक्का किया जाएगा
चंडीगढ़ – पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि पंजाब सरकार की नीति के अधीन आने वाले वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कामगारों को पक्का करने की कवायद जल्द शुरू की जायेगी।आज यहाँ वन विभाग से सम्बन्धित विभिन्न कर्मचारी जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग के दौरान स. धर्मसोत ने विभाग के अधिकारियों को दैनिक वेतन भोगी कामगारों की सीनियरता सूची 31 दिसंबर, 2019 तक जारी करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक समूची जत्थेबंदियों /संबंधितों से ऐतराज़ लेकर सीनियरता सूची को अंतिम रूप दिया जाये। उन्होंने सीनियरता सूची सम्बन्धी बनाई स्क्रीनिंग कमेटी को कर्मचारी जत्थेबंदियों के साथ नवंबर के पहले हफ़्ते एक विशेष मीटिंग करके लम्बित मसले हल के लिए भी कहा।स. धर्मसोत ने कहा कि वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कामगारों की पिछले दो-तीन महीनों के लम्बित वेतन जल्द जारी करने के आदेश देते हुए कहा कि भविष्य में संबंधितों के वेतन हर महीने जारी करने को यकीनी बनाया जाये। वन मंत्री ने जत्थेबंदियों की अन्य जायज़ माँगों को भी नियमों के अनुसार हल करने का भरोसा दिया।इस अवसर पर डॉ. रौशन सुंकारिया अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, श्री जतिन्दर शर्मा प्रमुख मुख्य वनपाल, श्री हरिन्दर सिंह गरेवाल एम.डी., पंजाब राज्य वन विकास निगम, स. निर्मल जीत सिंह रंधावा, वनपाल और चेयरमैन स्क्रीनिंग कमेटी आदि के अलावा वन विभाग के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO