भारत

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी मिलकर बनाएंगे सरकार

Posted on

बीजेपी और दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी मिलकर हरियाणा में नई सरकार बनाएगी. इस सरकार में बीजेपी के मुख्यंत्री और उप-मुख्यमंत्री जेजेपी के होंगे. कई निर्दलीय विधायकों ने भी इस गठबंधन को समर्थन दिया है.जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘कल बीजेपी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने की आगे की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी और अगले पांच साल तक बीजेपी और जेजेपी की सरकार हरियाणा के विकास को मोदीजी के नेतृत्व में आगे ले जाएगी.बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसकी भावना को ध्यान में रखकर बीजेपी और जेजेपी, दोनों के नेताओं ने यह निर्णय लिया है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO