खेल

चैम्पियंस लीग लिवरपूल ने ख़ेंक को 4-1 से हराया

Posted on

चैम्पियंस लीग में कल ग्रुप ई के मैच में लिवरपूल ने ख़ेंक को 4-1 से मात दी। लिवरपूल के लिए एलेक्स ओक्सलैडे चैम्बरलेयन ने दो गोल किए वहीं सादियो माने और मोहम्मद सालाह ने भी एक-एक गोल किया। इस जीत से यर्गेन क्लॉप की टीम को तीन अहम अंक मिले।एलेक्स ने मैच शुरु होने के दो मिनट के अंदर ही गोल कर लिवरपूल का खाता खोल दिया था। एलेक्स का दूसरा गोल शानदार रहा और उन्होंने अपने जूते के बाहरी किनारे से गोल करने में कामयाबी पाई। निर्धारित समय खत्म होने से 13 मिनट पहले सादियो माने ने लिवरपूल के लिए तीसरा गोल किया।मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले मोहम्मद सालाह ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। हालांकि ख़ेंक के स्टीफन ओडे अंतिम समय में गोल कर अपनी टीम का खाता खोलने में कामयाब रहे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO