भारत
हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतगणना जारी
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से जारी। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त, 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर भी आज ही होगी वोटों की गिनती। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनावों की मतगणना आज हो रही है। मतगणना का काम सुबह आठ बजे शुरु हो गया है, 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं… 288 निर्वाचन क्षेत्रों में फैले 269 केंद्रों पर मतगणना का काम होगा। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए चुनाव अधिकारयों के साथ-साथ, निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक और निरीक्षक भी मौजूद रहेंगे। मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। स्ट्रांग रूम खोलने से लेकर परिणाम की अंतिम घोषणा होने तक संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जायेगी।वहीं हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मतगणना की शुरुआत सबसे पहले कर्मचारियों एवं सैनिकों की वोटिंग की गिनती से होगी। मतगणना 12 चरण तक चलेगी। सभी मतगणना केन्द्रों में इसको लेकर खास तैयारी की गई है। मतगणना को लेकर प्रत्येक विधानसभा के मतगणना केंद्रों पर 14-14 टेबलें लगाई जाएंगी। मतगणना का काम 14 से 16 राउंड में पूरा होगा। इसके अलावा कुछ बूथों की ईवीएम और वीवीपैट से निकली पर्चियों का मिलान भी किया जाएगा। देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के लिए भी आज ही मतगणना हो रही है ।देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव के लिए भी आज ही मतगणना होगी ।