पंजाब
‘लाडो- 2019’ मेला पूरे शानो-शौकत के साथ शुरू
मेले का उद्देश्य उद्यमी महिलाओं को उत्साहित करना-राज़ी पी. श्रीवास्तव
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार के यत्नों से स्व-सहायता ग्रुपों के लिए दो दिवसीय ‘लाडो-2019’ मेला आज स्थानीय किसान भवन में पूरे शानो- शौकत से शुरू हो गया।यह मेला पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्व-रोजग़ार महिला एसोसिएशन के सहयोग से करवाया जा रहा है जो कि 24 अक्तूबर तक चलेगा।इसकी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती राजी.पी. श्रीवास्तव ने बताया कि यह मेला दीवाली से पहले खऱीद त्योहार के तौर पर मनाया जा रहा है जिसमें महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्व-सहायता ग्रुपों द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। यह ग्रुप पंजाब के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड आदि राज्यों से सम्बन्धित हैं। इनकी तरफ से हाथ की बनी वस्तुओं समेत विभिन्न तरह की वस्तुओं की बिक्री की जा रही है। श्रीमती राजी ने आगे बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य उद्यमी महिलाओं को उत्साहित करना और उनकी तरफ से बनाईं वस्तुओं को बेचने के लिए बढिय़ा मंच मुहैया करवाना है।इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरैक्टर श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा ने बताया कि स्व-सहायता ग्रुपों के द्वारा महिलाओं के उद्यमीकरण को सफल बनाने के लिए 22 अक्तूबर को किसान भवन में एस.ई.डब्ल्यू.ए. के सहयोग के साथ समूह ग्रुपों के लिए प्रशिक्षण और ओरिएन्टेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें विशेष तौर पर माहिरों द्वारा स्व-सहायता ग्रुपों के सदस्यों को वस्तुओं के रख-रखाव, मानक, पैकिंग, पैकिंग डिज़ाइन, मंडीकरण, ग्राहकों के साथ सम्बन्ध बनाने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा ऐसे मेलों का आयोजन साल में दो बार अप्रैल और अक्तूबर में किया जायेगा। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों और आम लोगों को मेले में शमूलियत करने और उद्यमी महिलाओं को उत्साहित करने हेतु मेले में बढ़-चढक़र खऱीदारी करने की अपील की है।