खेल
सौरभ गांगुली BCCI के 39वें अध्यक्ष नियुक्त
सौरभ गांगुली औपचारिक रुप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 39वें अध्यक्ष चुने गए, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के 33 महीने का शासनकाल खत्म।टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष चुन लिए गए। मुंबई में बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में हुई वार्षिक आम बैठक में सौरव को बोर्ड की कमान सौंप दी गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक में इस दौरान जय शाह और सीओए प्रमुख विनोद राय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने हैं। उन्हें इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया । गांगुली का कार्यकाल 10 महीने का होगा। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बोर्ड का कामकाज देख रही प्रशासकों की समिति का कार्यकाल भी खत्म हो गया है। अब बोर्ड से जुड़े सभी कामकाज बीसीसीआई के चुने हुए नए प्रतिनिधि ही संभालेंगे।गांगुली की अध्यक्षता वाली इस नई टीम में उनके अलावा उपाध्यक्ष के पद पर महीम वर्मा, सचिव के रूप में जय शाह, अरुण धूमल कोषाध्यक्ष के साथ केरल के जयेश जॉर्ज संयुक्त सचिव का पद संभाला ।