भारत
जम्मू कश्मीर त्राल मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा- पिछले कुछ दिनों में त्राल और अनंतनाग में छह आतंकवादी ढेर,कहा- आतंकवाद पर अंकुश लगाने के प्रयास तभी होंगे सफल जब कश्मीर के स्थानीय युवा आतंकवाद का रास्ता छोड़, शांति का रास्ता चुनें.जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दो अलग अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलवामा जिले के राजपोरा-अवंतीपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मारे गये आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गए है। वहीं अनंतनाग में भी तीन आतंकवादी मारे गये हैं।जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान अभी भी राज्य के नौजवानों को आतंकवादी गतिविधियों के लिये हथियार और प्रशिक्षण मुहैया करवाता है। इस सबके बावजूद राज्य में आतंक के रास्ते पर युवाओं के जाने की घटनाओं में कमी आई है और युवा मुख्यधारा में वापिस लौट रहे हैं।