पंजाब

सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने करतारपुर गलियारे की प्रगति और प्रबंधों का जायज़ा लिया

Posted on

डेरा बाबा नानक उत्सव के अवसर पर पहुँचने वाली संगत के ठहरने, लंगर, पार्किंग और अन्य सुविधाओं के ध्यान पर दिया ज़ोर
चंडीगढ़ – श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए खुल रहे करतारपुर गलियारे की प्रगति और किये जाने वाले प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए आज सहकारिता और जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने यहाँ उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की।मीटिंग के उपरांत विवरण जारी करते हुए स. रंधावा ने बताया कि 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर गलियारा खुलना समूची नानक नाम लेवा संगत के लिए ऐतिहासिक पल है जिसको यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि भारत वाली तरफ़ गलियारे का निर्माण काम तकरीबन मुकम्मल होने वाला है और 31 अक्तूबर तक हर हाल में काम मुकम्मल हो जायेगा। नवबंर महीने गलियारे के उद्घाटन के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि करतारपुर गलियारे के खुलने के कारण डेरा बाबा नानक में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अभी से ही वृद्धि हो गई है। संगतों की बड़ी आमद को देखते हुए प्रशासन को कोई भी कसर न छोडऩे के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डेरा बाबा नानक के सौन्द्रीयकरण का प्रोजैक्ट भी ज़ोरों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर को विरासती रूप दिया जा रहा है।सहकारिता मंत्री ने बताया कि 8 से 11 नवंबर तक मनाए जाने वाले डेरा बाबा नानक उत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु डेरा बाबा नानक आऐंगे। इस अवसर पर उन्होंने डेरा बाबा नानक उत्सव की अधिकारित वैबसाईट भी जारी की। उन्होंने कहा कि संगतों को कोई दिक्कत न आए, इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगतों के ठहरने, लंगर, पार्किंग आदि का सभ्यक प्रबंध किये जा रहे हैं जिससे किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न आए। 5 हज़ार संगतों के ठहरने के लिए टैंट सिटी और 30 हज़ार संगतों के बैठने की सामथ्र्य वाला बड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान धार्मिक समागमों के साथ साहित्यक, अकादमिक समागम संगतों को रुहानियत के रंग में रंगेंगे। इस अवसर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से विशेष तौर पर लाए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पुरातन और दुर्लभ हस्त लिखित 16 स्वरूप संगतों के दर्शनों के लिए सुशोभित किये जाएंगे।मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता श्रीमती कल्पना बरूहा मित्तल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह, रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं श्री विकास गर्ग, मार्कफैड के एम.डी. श्री वरुण रूज़म, मिल्कफैड के एम.डी. श्री कमलदीप सिंह संघा, गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर श्री विपुल उज्जवल, मार्कफैड के एडीशनल एम.डी. श्री राहुल गुप्ता, पंजाब राज्य कृषि विकास बैंक के एम.डी. श्री चरनदेव सिंह मान, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के एम.डी. डा.एस.के. बातिश और डेरा बाबा नानक उत्सव के कोऑर्डीनेटर श्री अमरजीत सिंह गरेवाल भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO