पंजाब

विजीलैंस द्वारा सहायक फूड सप्लाई अफ़सर 5,000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़ – विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा आज झूनीर जि़ला मानसा में तैनात सहायक फूड सप्लाई अफ़सर (ए.एफ.एस.ओ) को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एफ.एस.ओ सुखदेव सिंह को शिकायतकर्ता हरदीप सिंह निवासी गाँव बीरेवाला जि़ला मानसा की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो बठिंडा रेंज द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त ए.एफ.एस.ओ द्वारा उसके सस्ते राशन के सरकारी डीपू का लाइसेंस रद्द न करने और जांच में उसकी मदद करने के बदले 5000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा जांच के उपरांत उक्त ए.एफ.एस.ओ को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO