पंजाब
मध्यम वर्गीय परिवारों के सपने पूरे करते पंजाब राज्य के लॉटरी बंपर
पंजाब दीवाली बंपर के विजेताओं सहित चालू वर्ष के दौरान कुल 12 करोड़पति होंगे
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा विशेष मौकों पर जारी किये जाते लॉटरी बम्परों ने कई आम और मध्यम वर्गीय परिवारों के सपने पूरे किये हैं। साल 2019 के अब तक के 10 करोड़पति विजेता वह व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत आशाओं और उम्मीदों के साथ टिकटें खरीदी थीं और करोड़पति बनने के बाद उनकी बुरी आर्थिक स्थिति दूर हो गई। अभी दीवाली बंपर के 2 करोड़पतियों (ढाई -ढाई करोड़ रुपए) का नतीजा 1 नवंबर को आएगा। अब तक 10 व्यक्तियों को पहले-दूसरे इनाम के तौर पर 15.50 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है जबकि 7 करोड़ रुपए की गारंटिड इनामी राशि दीवाली बंपर में दी जानी है।साल का सबसे पहला बंपर ‘लोहड़ी बंपर’ था जिसका 2 करोड़ रुपए का पहला इनाम होशियारपुर के गाँव मोतियां वासी अशोक कुमार को निकला जोकि पेशे से पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है। इनाम निकलने के बाद वह मकान बना सका और उसने अपना लोन भी उतारा। उसने बताया कि वह बाकी राशि से अपने छोटे भाइयों के सैटल होने में मदद करेगा। लोहड़ी बंपर का 1 करोड़ रुपए का दूसरा इनाम आम परिवार के ध्रुव अरोड़ा को निकला था जोकि अमृतसर का रहने वाला है।पंजाब के लॉटरी बम्परों के नतीजों की पारदर्शिता और अच्छी साख चलते इनकी बाहरी राज्यों में भी भारी माँग है। ‘होली बंपर’ का पहला 3 करोड़ रुपए का इनाम हिमाचल प्रदेश के ओम प्रकाश ठाकुर का निकला। वह पिछले 10 साल से डाक के द्वारा लॉटरी टिकट मंगवा रहा था। ओम प्रकाश हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, दलान (जि़ला शिमला) का मैनेजर है। ओम प्रकाश ने बताया कि इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद हालाँकि उसने भविष्य के कोई बहुत बड़े प्लान नहीं बनाए परन्तु वह अपने पैतृक गाँव मालियन (जि़ला हमीरपुर) के सेब के बाग़ों को और बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि उसकी बाग़बानी में काफ़ी ज़्यादा रुचि है और जीती गई रकम से वह बाग़बानी के क्षेत्र में नये तजुर्बे करेगा। एक अन्य दिलचस्प बात यह है कि होली बंपर -2019 का दूसरा इनाम 1 करोड़ रुपए भी किसी पंजाब वासी को नहीं बल्कि महाराष्ट्र के वैशाली धनंजय गोसावी को निकला जोकि नासिक शहर का रहने वाला है।बैसाखी का त्योहार पंजाबी चाव और खुशियों के साथ मनाते हैं। यह पंजाब की ख़ुशहाली के साथ जुड़ा त्योहार है और बैसाखी ने मोगा के परविन्दर सिंह की जि़ंदगी में भी खुशियाँ और खुशहाली लाई। ‘बैसाखी बंपर -2019 ’ का 2 करोड़ रुपए का पहला इनाम 34 वर्षीय परविन्दर सिंह के नाम रहा। वह नत्थूवाला जदीद (मोगा) का निवासी है जिसके परिवार के पास सिफऱ् एक एकड़ ज़मीन है, जिस पर खेती करके वह परिवार का गुज़ारा करते हैं। उसने बताया कि वह जीती गई यह रकम अपने दो बच्चों के अच्छे भविष्य और पढ़ाई पर ख़र्च करेगा। इसी तरह 1 करोड़ का दूसरा इनाम भी माहिलपुर (जि़ला होशियारपुर) के नौजवान सनप्रीत सिंह के नाम रहा। ‘सावन बंपर’ के डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए के पहले दो इनाम विजेताओं के साथ फिल्मों जैसी कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। खरड़ निवासी जॉर्ज मसीह और उसकी पत्नी सुमन प्रिया की जि़ंदगी में बिल्कुल ऐसा ही हुआ, जोकि दोनों पीजीआई, चंडीगढ़ में सीनियर नर्सिंग अफ़सर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं। जॉर्ज मसीह ने बताया कि वह गुरदासपुर जि़ले में पड़ते अपने पैतृक गाँव दरगाबाद में मकान बना रहे थे और वह कुछ निर्माण सामग्री खरीदने के लिए कोटली सूरत मल्ली गए थे और वहां एक हॉकर आया, जो पंजाब स्टेट सावन बंपर -2019 की टिकटें बेच रहा था। अपनी पत्नी की जि़द्द करने और हाकर के बार बार विनती करने पर उसने दो टिकटें खरीद लीं। उसने यह टिकटें अपनी पत्नी को दे दीं। आखिर किस्मत चमकी और सुमन प्रिया को डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम निकल आया।इसी तरह टोहाणा वासी 94 वर्षीय बलवंत सिंह मोहाली रहती अपनी बेटी को मिलने आए थे और उन्होंने तीन टिकटें खरीदी थीं। उन्होंने बताया कि वह लम्बे समय से टिकट खरीदते आ रहे थे परन्तु कभी भी बड़ा इनाम नहीं निकला परन्तु ‘सावन बंपर ’ से उनकी ऐसी किस्मत चमकी कि उनको तीनों ही टिकटों पर इनाम निकले। उन्होंने बताया कि दो टिकटों पर दो-दो सौ रुपए के इनाम और एक टिकट पर उनको डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम निकला।‘कभी भी उम्मीद नहीं छोडऩी चाहिए’ इस कहावत को सत्य कर दिखाया ‘राखी बंपर’ के डेढ़ करोड़ रुपए जीतने वाले अवतार सिंह ने। वह पिछले 15 साल से पंजाब लॉटरी बंपर की टिकटें खरीदते आ रहे हैं। अवतार सिंह ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं। छोटा बेटा विदेश में पढ़ाई कर रहा है जबकि बड़ा बेटा एमबीए करने के बाद पटियाला में ही प्राईवेट नौकरी कर रहा है। भविष्यीय योजनाओं बारे उन्होंने कहा कि यह बड़ी इनामी राशि उसके लिए अपने बेटों को जि़ंदगी में स्थापित करने के अलावा अन्य माली समस्याओं के हल में बेहद मददगार साबित होगी।इसी तरह डेढ़ करोड़ रुपए के दूसरे विजेता ज़ीरकपुर वासी हरभगवान गिर का कहना है कि वह ट्राई सिटी में अपना घर खऱीदेंगे और बाकी पैसे बच्चों की पढ़ाई पर ख़र्च करेंगे जिससे बच्चे अपना भविष्य संवार सकें। गौरतलब है कि इन सभी विजेताओं की कहानी दिलचस्प होने के साथ-साथ पंजाब लॉटरी बंपर के नतीजों की पारदर्शिता को भी दर्शाती है।पंजाब लॉटरी विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार 1 नवंबर को माँ लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर के नतीजे के बाद साल 2019 में बंपर जीतने वालों की कुल संख्या 12 हो जायेगी यानि कि इस साल 12 करोड़पति बन जाएंगे। उन्होंने बताया कि दीवाली बंपर की टिकटों की बिक्री जारी है और यह बंपर इस साल का सबसे बड़ा बंपर है। इस बंपर का पहला इनाम पाँच करोड़ रुपए का है जोकि दो विजेताओं को (2.50 -2.50 करोड़ रुपए) दिया जायेगा। जबकि कुल इनामों की रकम 21 करोड़ रुपए बनती है और इनमें से 7 करोड़ रुपए के इनाम गारंटिड जनता को दिए जाएंगे।