खेल

रोहित के दोहरे शतक की बदौलत भारत दूसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में

Posted on

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने जड़ा पहला दोहरा शतक, 212 रन बनाकर हुए आउट, अजिंक्या रहाणे ने भी जड़ा सैकड़ा, दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचो की सीरीज का तीसरे और अंतिम मुकाबले के दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में है. भारत ने पहले दिन के स्कोर 3 विकेट पर 224 रन से आगे खेलना शुरु किया। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और अजिंक्या रहाणे ने संभल कर खेलते हुए रन बनाना जारी रखा। इसी बीच रहाणे ने अपना शतक पूरा किया। 2016 के बाद रहाणे का भारत में ये पहला शतक है। रहाणे 115 रन बनाकर आउट हुए। वही रोहित शर्मा ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक बनाकर आउट हुए। ताज़ा समाचार मिलने तक भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 398 रन बना लिए थे। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शानदार फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल 10 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में रबादा की गेंद पर आउट हो गए. चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खास नहीं कर सके और बगैर कोई रन बनाए रबादा का दूसरा शिकार बने. विराट कोहली 12 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए.इसके बाद रोहित और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 के पार ले गए. इसी बीच रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा किया और रहाणे ने अर्धशतक लगाने में कामयाबी पाई. इस मुकाबले के लिए ईशांत शर्मा को आराम दिया गया है. उनके स्थान पर शाहबाज नदीम को टीम में जगह दी गई है. नदीम का ये पहला टेस्ट मैच है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO