भारत

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज

Posted on

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने कोशिश में जुटी हुई हैं। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदाता पुष्टि पर्ची का इस्‍तेमाल किया जाएगा।हरियाणा और महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहे है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए राज्य में 96 हजार 6 सौ 61 मतदान केंद्र बनाए गए है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदाता पुष्टि पर्ची का इस्‍तेमाल किया जाएगा। मतदान के लिए पूरी व्‍यवस्‍था की गई है। राज्‍य में करीब 9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।चुनाव आयोग ने राज्य में 352 खास सखी पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं, जिनका प्रबंध महिलाओं द्वारा किया जाएगा। राज्य और केंद्रीय पुलिस बलों के तीन लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को राज्य में सुव्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए तैनात किया जाएगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य में पोलिंग बूथों पर तैयारियां की जा रही हैं।महाराष्ट्र के साथ ही हरियाणा में भी आज विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच मुख्य मुकाबला है। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए एक हजार 169 उम्मीदवार मैदान में हैं।मुख्‍य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एक करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 19 हजार 578 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्‍य में 75 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO