भारत
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी चरण
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आखिरी चरण में है, क्योंकि इसके लिए अब मात्र दो दिन रह गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधान सभा के लिए चुनाव प्रचार आखिरी चरण में है। चुनाव प्रचार के लिए दो दिन का समय बचा है इसलिए अलग-अलग राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के गोहाना और हिसार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद देर शाम प्रधानमंत्री महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चुनावी रैली करेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी आज महाराष्ट्र में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। वे महाराष्ट्र के अहेरी, राजुरा, वणी और खापरखेड़ा में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली करने का कार्यक्रम है। बसपा अध्यक्ष मायावती हरियाणा के सोहना और बेरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का भी हरियाणा के बेरी और पृथला में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है।