संसार
सऊदी अरब बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की मौत, 4 घायल
सउदी अरब के मेदिना शहर में एक बस हादसे में 35 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। बस में एशियाई और अरब देशों के नागरिक थे मौजूद। सरकार ने जांच के दिए आदेश। सउदी अरब में मेदिना शहर में एक बस के अन्य भारी वाहन के साथ टकराने में 35 विदेशी नागरिकों की मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब अरब और एशियाई श्रद्धालुओं को ले जा रही एक निजी चार्टर्ड बस की टक्कर भारी लोडर से हो गई। हादसे के शिकार लोग अरब और एशियाई तीर्थयात्री थे। घायलों को अल हमना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।