संसार

महाभियोग जांच में सहयोग नहीं करेंगे ट्रंप

Posted on

अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की जांच में सहयोग से व्हाइट हाऊस ने किया इंकार, विपक्षी डेमोक्रेट नेताओं को चिट्ठी के जरिए फैसले से कराया अवगत।व्हाइट हाउस ने अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग जांच को लेकर सहयोग करने से इन्कार कर दिया है और कहा है कि यह महाभियोग असंवैधानिक है। डेमोक्रेट नेताओं को लिखे आठ पन्नों के पत्र में प्रतिनिधि सभा द्वारा पूरी प्रक्रिया को खारिज कर दिया गया है। इस पत्र पर व्हाइट हाउस के काउंसेल पेट सिपोलोन के हस्ताक्षर हैं।फिलहाल प्रतिनिधि सभा ट्रंप के खिलाफ उन आरोपों की जांच कर रही है कि जिनमें कहा गया है कि ट्रंप ने 2020 में होने वाले चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी जो बिडेन को लेकर भ्रष्टाचार संबंधी जांच में अपने कार्यालय का दुरुपयोग किया। व्हाइट हाउस ने कहा है कि उसे इस बात को लेकर आपत्ति है कि निचले सदन में इस मुद्दे पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO