खेल

विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप: मैरीकॉम ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Posted on

विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में मैरी कॉम ने 51 किलो भार वर्ग के क्‍वार्टर फाइनल में बनाई जगह। जमुना बोरो भी अंतिम 8 में पहुंची।छह बार की विश्व चैंपियन एमएसी मैरीकॉम ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मैरी कॉम ने 51 किग्रा भाग वर्ग मे थाईलैंड की जुतामस जितपोंग को 5-0 से मात दी। भारत की जमुना बोरो ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है। भारतीय मुक्केबाज ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अल्जीरिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त उदाद फाउ को हराने में सफलता पाई। जमुना ने मुकाबले को 5-0 से अपने नाम कर अंतिम 8 में प्रवेश किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO