पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा दशहरा और दुर्गा पूजा के त्योहार की बधाई

Posted on

सहनशीलता और सद्भावना की परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दशहरा और दुर्गा पूजा के पवित्र त्योहारों की लोगों को बधाई देते हुए सहनशीलता और सद्भावना की सदियों पुरानी परंपरओं को बनाए रखने के प्रति फिर से समर्पित होने का संकल्प लेने का न्योता दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन त्योहारों के महान नैतिक मूल्य अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए मानवता को दिशा प्रदान करते हैं जो हमें पवित्र जीवन के आदर्शों को उत्साहित करने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने लोगों से दशहरा और दुर्गा पूजा के त्योहारों के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक सहित आदर्शों और परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में असहनशीलता और निराशा बढऩे के संदर्भ में यह आदर्श और भी ज़्यादा सार्थक हैं। उन्होंने सभी को यह त्योहार सद्भावना और आपसी मेल-मिलाप की भावना के साथ मनाने की अपील की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO