संसार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मामले में सामने आया एक और व्हिसिलब्लोअर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग मामले में एक दूसरा व्हिसलब्लोअर सामने आया है. दावा किया जा रहा है की दूसरे व्हिसलब्लोअर के पास इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी है. इन दावों के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस मामले में रविवार को दो ट्वीट कर अपने ऊपर लगे आरोपों का ज़ोरदार जवाब दिया, लेकिन उन्होंने दूसरे व्हिसलब्लोअर का इन ट्वीट में कोई उल्लेख नहीं किया है.आपको बता दें कि एक व्हिसलब्लोअर ने आरोप लगाया है ट्रंप ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 2020 में होने जा रहे अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में अपने संभावित डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन और उनके बेटे खिलाफ़ जांच शुरू करने के लिए यूक्रेन पर दबाव बनाया.