पंजाब

लाईट एंड साउंड शो और डिजिटल म्युजिय़म राज्य के 26 स्थानों पर लोगों को करेंगे मंत्रमुग्ध

Posted on

550वें प्रकाश पर्व को समर्पित शानदार समागमों की मोहाली से होगी 7 अक्तूबर से शुरूआत

चंडीगड़ – पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित डिजिटल म्युजिय़म और लाईट एंड साउंड शो, चंडीगढ़ समेत पंजाब के समूह जिलों में 26 स्थानों पर करवाए जाएंगे और राज्य के लोगों को रूहानी रंग में रंगने के लिए लगातार 4 महीने आधुनिक तकनीकों से लैस यह समागम अध्यात्मिकता का प्रवाह करेंगे। डिजिटल अजायबघर में गुरू साहिब के जीवन वृत्तांत को मल्टी-मीडिया तकनीकों के द्वारा प्रदर्शित किया जायेगा। राज्यभर में चलने वाले लाईट एंड साउंड शो और डिजिटल म्युजिय़म की शुरुआत 7 अक्तूबर से हो रही है। मोहाली के सैक्टर -78 स्थित खेल स्टेडियम में 7 से 9 अक्तूबर तक डिजिटल अजायबघर स्थापित किया जायेगा, जो लोगों के देखने के लिए प्रात:काल 6:30 से शाम 6:00 बजे तक खुला रहेगा। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव स. गुरकिरत किरपाल सिंह द्वारा इस शो सम्बन्धी तैयारियों का जायज़ा लिया गया।प्रवक्ता ने बताया कि 4 महीने चलने वाले इन समागमों की शुरुआत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह मोहाली से शाम 6 बजे करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह पहले और आखिऱी दिन गुरू साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालता लाईट एंड साउंड शो चलेगा। उन्होंने बताया कि 11 से 13 अक्तूबर को पी.ए.यू. ग्राउंड लुधियाना, 15 से 17 अक्तूबर को लायलपुर ख़ालसा कॉलेज जालंधर, 19 से 21 को आई.एफ.एस. कॉलेज घल कलाँ मोगा, 23 से 25 को गुरू नानक स्टेडियम कपूरथला, 1 से 3 नवंबर को वी.वी.आई.पी. पार्किंग सुल्तानपुर लोधी, 5 से 7 नवंबर को बहुतकनीकी कॉलेज बटाला, 9 से 11 नवंबर को दाना मंडी डेरा बाबा नानक, 13 से 15 नवंबर को पठानकोट शहर, 17 से 19 पुड्डा मैदान गुरदासपुर, 21 से 23 रौशन मैदान होशियारपुर, 25 से 27 एस.बी.एस. नगर शहर, 29 नवंबर से 1 दिसंबर को नहरू स्टेडियम रोपड़, 3 से 5 दिसंबर को चंडीगढ़, 7 से 9 दिसंबर फ़तेहगढ़ साहिब शहर, 11 से 13 पटियाला शहर, 15 से 17 संगरूर शहर, 19 से 21 दिसंबर बरनाला शहर, 23 से 25 दिसंबर मानसा शहर, 15 से 17 जनवरी 2020 को बठिंडा शहर, 19 से 21 जनवरी को श्री मुक्तसर साहिब शहर, 23 से 25 फाजिल्का शहर, 27 से 29 फरीदकोट शहर, 31 जनवरी से 2 फरवरी को फिऱोज़पुर शहर, 4 से 6 फरवरी को तरन तारन शहर और 8 से 10 फरवरी को श्री अमृतसर साहिब में लाईट एंड साउंड शो और डिजिटल म्युजिय़म लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन सब स्थानों पर डिजिटल अजायबघर लगातार 3 दिन लोगों के लिए खुला रहेगा जबकि रंगीन दृश्य प्रस्तुतीयों, अत्याधुनिक लेजर तकनीकों और विलक्षण ध्वनियों वाला 45 मिनट का लाईट एंड साउंड शो 2 दिन हुआ करेगा और हर रात 2 शो दिखाए जाएंगे।इन समागमों के विभिन्न पहलूयों पर प्रकाश डालते हुए प्रवक्ता ने बताया कि इस श्रृंखला के अंतर्गत अपनी किस्म के पहले फ़लोटिंग लाईट एंड साउंड शो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे, जो चंडीगढ़ की सुखना झील के अलावा पंजाब के 10 जिलों रोपड़, होशियारपुर, लुधियाना, जालंधर, गुरदासपुर, मोगा, कपूरथला, श्री अमृतसर साहिब, तरन तारन और फिऱोज़पुर में से गुजऱते ब्यास और सतलुज नदियों में करवाए जाएंगे। जबकि 17 और 18 अक्तूबर को रोपड़ हैडवर्कस के पास सतलुज नदी में फ़लोटिंग लाईट एंड साउंड शो करवाया जायेगा। इसी तरह 19 और 20 अक्तूबर को जि़ला होशियारपुर के गाँव टेरकियाना नज़दीक ब्यास नदी में, 23 और 24 अक्तूबर को जि़ला लुधियाना के गाँव तलवंडी नज़दीक सतलुज नदी पर होशियारपुर के गाँव गंधोवाल नज़दीक ब्यास नदी में, 30 और 31 अक्तूबर को जि़ला जालंधर के गाँव डगारा नज़दीक सतलुज नदी में, 1 और 2 नवंबर जि़ला गुरदासपुर के गाँव किशनपुर नज़दीक ब्यास नदी में, 3 और 4 नवंबर को जि़ला मोगा के गाँव चक्क बाहमणिया नज़दीक सतलुज नदी में, 5 और 6 नवंबर को जि़ला गुरदासपुर के कस्बा श्री हरगोबिन्दपुर नज़दीक ब्यास नदी में, 7 और 8 नवंबर को जि़ला जालंधर के गाँव इस्माइलपुर नज़दीक सतलुज नदी में, 10 और 11 नवंबर को जि़ला कपूरथला के गाँव मुंड कुल्ला नज़दीक ब्यास नदी में, 14, 15 और 16 नवंबर को जि़ला अमृतसर के गाँव बुढ्ढा थेह नज़दीक ब्यास नदी में, 18 और 19 नवंबर को चंडीगढ़ की सुखना झील में, 22 और 23 नवंबर को जि़ला तरन तारन के गाँव गगड़ेवाल और 26 और 27 नवंबर को गाँव धून्दा नज़दीक ब्यास नदी में और 29 और 30 नवंबर को जि़ला फिऱोज़पुर में सतलुज नदी की हुसैनीवाला झील में फ़लोटिंग लाईट एंड साउंड शो करवाए जाएंगे।प्रवक्ता ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी में 1 नवंबर से 12 नवंबर तक श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित मुख्य समागम करवाए जाएंगे और 4 नवंबर से समागम के आखिऱी दिन 12 नवंबर तक लगातार 9 दिन विशाल लाईट एंड साउंड शो गुरू साहिब के जीवन वृत्तांत पर प्रकाश डालेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO