पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री की अपील को मानते हुए रेलवे द्वारा 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी को 14 विशेष रेल गाड़ीयाँ चलाने का ऐलान

Posted on

चंडीगढ़- श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा विशेष रेल गाड़ीयाँ शुरू करने की अपील को मानते हुए रेलवे मंत्रालय ने पहली नवंबर 2019 से सुल्तानपुर लोधी को 14 विशेष रेल गाड़ीयाँ चलाने का फैसला किया है। यह रेल गाड़ीयाँ राज्य में से और राज्य के बाहर अंतरराज्यीय लम्बी दूरियों की चलेंगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया की यह विशेष रेल गाड़ीयाँ और एक्सप्रेस रेल गाड़ीयाँ श्रद्धालुओं को पंजाब और अन्य क्षेत्रों खासकर नंदेड़ साहिब और पटना साहिब से सुल्तानपुर लोधी लेकर जाएंगी। इससे पहले इसी महीने केंद्र ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर नयी दिल्ली और सुल्तानपुर लोधी के बीच विशेष एक्सप्रेस रेल गाड़ी चलाने का ऐलान किया था। प्रवक्ता ने बताया की नवंबर महीने में होने वाले ऐतिहासिक समागमों से पहले रेलवे द्वारा सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने का जारी काम मुकम्मल हो जायेगा। उत्तरी रेलवे द्वारा भेजे पत्र के अनुसार अमृतसर-डेरा बाबा नानक डीजल मल्टीपल यूनिट (डी. ई. एम. यू.) 1 से 16 नवंबर 2019 तक कुल 60 बार चलेगा। यह अमृतसर से रात को 9.10 बजे रवाना होगा और डेरा बाबा नानक में सुबह-सुबह 2.30 बजे पहुंचेगा। श्रद्धालुओं की बड़ी आमद को देखते हुए रेलवे द्वारा ऐतिहासिक कस्बों डेरा बाबा नानक और सुल्तानपुर लोधी को जोड़ती हुई एक और रेलगाड़ी शुरू करने का फैसला किया है जो डेरा बाबा नानक से रात 7.15 बजे शुरू होगी और आधी रात बाद 1.30 बजे अपनी मंजिल पर पहुँचेगी। 4 नवंबर से रेलगाड़ी चलाने का काम दोगुना कर दिया जायेगा। फिरोज़पुर-पटना जंक्शन एक्सप्रेस 1 से 16 नवंबर 2019 तक तीन बार चलेगी जो पटना साहिब से 6 10 और 16 नवंबर को रात 10.45 बजे रवाना होगी। फिरोजपुर से वापसी का सफर 5, 9 और 14 नवंबर को आधी रात समय पर 12. 40 बजे शुरू करेगी और नंदेड़ साहिब में शाम 6.05 बजे पहुँचेगी। प्रवक्ता ने आगे बताया की साप्ताहिक फिरोजपुर-नंदेड़ एक्सप्रेस नंदेड़ से शनिवार को सुबह 9 बजे चलेगी और वाया भोपाल, आगरा, बठिंडा होती हुयी फिरोजपुर में रात 10. 50 बजे पहुँचेगी। यह वापसी का सफर फिरोजपुर से गुरुवार को आधी रात बाद 1.30 बजे शुरू करेगी और नंदेड़ में बाद दोपहर 1 बजे पहुँचेगी। हिसार-सुल्तानपुुर लोधी रेलगाड़ी रोजमर्रा की चलेगी जिसके इस समय के दौरान कुल 28 फेरे होंगे। इसके अलावा सुल्तानपुर लोधी से गंगानगर, सुल्तानपुर लोधी से नवांशहर और फाजि़ल्का-सुल्तानपुर लोधी रेल गाड़ीयाँ चलेंगी। पुरानी दिल्ली-लोहियाँ खास रेलगाड़ी परिवर्तनीे दिनों के मौके पर 40 बार चलेगी। यह दिल्ली से सोमवार से रात समय 11. 50 बजे चलेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO