संसार
भारत को जीएसपी में शामिल करने की 44 अमेरिकी सांसदों ने की मांग
अमेरिका के 44 सांसदों ने ट्रम्प प्रशासन से कहा है कि वे भारत को फिर से जीएसपी व्यापार कार्यक्रम में शामिल करें, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते में आसानी हो.अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को लिखे पत्र में सांसदों ने कहा है कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमें अपने उद्योगों के लिए बाजारों की उपलब्धता सुनिश्चित करानी होगी. कुछ छोटे मुद्दों पर मोल-भाव की वजह से इस पर असर नहीं पड़ना चाहिए. कांग्रेस सदस्य जिम हाइम्स और रॉन एस्टेस की तरफ से लिखे पत्र में कुल 26 डेमोक्रेट्स और 18 रिपब्लिकन सासंदों ने हस्ताक्षर किए हैं.गौरतलब है कि अमेरिका ने इसी साल जून में भारत को जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज कार्यक्रम से बाहर कर दिया था. जीएसपी के तहत भारत को अमेरिका से व्यापार में विशेष दर्जा मिला था.