खेल

विनेश फोगाट ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

Posted on

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वो पहली भारतीय पहलवान हैं जिन्होंने 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए अपनी जगह पक्की की है. विनेश ने कजाखिस्तान में चल रही विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया. विनेश फोगाट को मौजूदा चैम्पियन जापान की मायु मुकैदा के हाथों मुक़ाबला गंवाना पड़ा था, जिसके चलते वो विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई थी. हालांकि रेपेचाज में वे अपने तीनों मुकाबले जीतने में कामयाब रहीं. तीसरे दौर में उन्होंने ग्रीस की मारिया को 4-1 से मात दी.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO