संसार

इजरायल के आम चुनावों में बेंजामिन नेतन्याहू को जीत का भरोसा

Posted on

इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विश्वास व्यक्त किया है कि अगली सरकार उनके ही नेतृत्व में बनेगी. उन्होंने ये भी कहा कि नई सरकार के लिए नया गठबंधन बना लिया जाएगा. नेतन्याहू ने कहा कि नई सरकार के लिए अन्य पार्टियों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.मंगलवार को चुनाव के बाद आए एग्ज़िट पोल में किसी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है. 120 सदस्यीय इजरायली संसद में नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी गुट को 55-57 सीटें मिल सकती हैं.नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज की ब्लू ऐंड वाइट पार्टी भी 61 के जादुई आंकड़े से पिछड़ती दिख रही है. ऐसे में संभावना इस बात की बन रही है कि देश में मिली-जुली यूनिटी गवर्नमेंट बने. हाल के वर्षों में भारत और इजरायल के संबंध काफी मजबूत हुए हैं. नेतन्याहू के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO