पंजाब

गांवों की फिरनियों को इंटरलॉकिंग टाईलों के साथ पक्का करने के लिए विभागीय नियमों में ज़रूरी संशोधन किए जाएंगे -तृप्त बाजवा

Posted on

खुले पक्के नाले बनाने की जगह अंडरग्राउंड पाईपें डालने संबंधी मंजूरी ली जाएगी
चंडीगढ़ – पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा है कि राज्य के गाँवों की फिरनियों को इंटरलॉकिंग टाईलों के द्वारा पक्का करने के लिए विभागीय और मनरेगा नियमों में ज़रूरी संशोधन किए जाएंगे। उन्होंने यह फ़ैसला आज यहाँ पंजाब भवन में ग्रामीण विकास संबंधी मुख्यमंत्री सलाहकार ग्रुप की मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों द्वारा रखी गई इस माँग को स्वीकृत करते हुए किया। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित नियमों में ज़रूरी संशोधन करने के लिए मसौदा तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ भी यह मामला विचारा जाये जिससे मनरेगा नियमों में भी अपेक्षित संशोधन करवाई जा सके।स. बाजवा ने सदस्यों के एक और विचार के साथ सहमति जताते हुए कहा कि खुले पक्के नाले बनाने की जगह पर अंडरग्रांउड पाईपें डालने के लिए भी ज़रूरी तकनीकी संशोधन करने के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने की हिदायतें जारी की जिससे केंद्र से जल्द से जल्द मंजूरी ली जा सके।ग्रामीण विकास मंत्री ने इस मौके पर सख्त ताडऩा करते हुए कहा कि गाँवों में चल रहे विकास कामों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामान के मानक के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और यदि कोई भी अधिकारी या ठेकेदार ऐसा करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खि़लाफ़ सख्त कार्यवाही की जायेगी।इस मौके पर मौजूद सदस्यों ने कहा कि गाँवों में होते विकास कामों की समीक्षा करने के लिए हफ्ते में दो दिन जि़ला सचिव, डी.डी.पी.ओ और बी.डी.पी.ओ निजी तौर पर फील्ड के दौरे करें।इससे पहले विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सीमा जैन और संयुक्त विकास कमिश्नर श्रीमती तनू कश्यप ने मुख्यमंत्री सलाहकार ग्रुप के आगे विभाग द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का लेखा- जोखा पेश किया। अधिकारियों ने विभाग द्वारा गाँवों के विकास के लिए चलाईं जा रही स्कीमों बारे भी जानकारी साझी की।इस मौके पर स. कुलजीत सिंह नागरा और स. कुशलजीत सिंह ढिल्लों (दोनों सलाहकार मुख्यमंत्री), श्री नत्थू राम, स. परमिन्दर सिंह पिंकी, श्रीमती सत्कार कौर और श्री दर्शन लाल मंगूपुर (सभी विधायक) के अलावा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO