संसार

श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों का न्योता देने के लिए चन्नी यू.के पहुंचे

Posted on

विर्दी फाउंडेशन ने सैंट्रल लंदन में किया मिलनी प्रोग्राम का प्रबंध

लंदन – श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों के लिए दुनिया भर में बसे हुए नानक नाम लेवा संगतों को न्योता पत्र देने की श्रृंखला के अंतर्गत इन दिनों पंजाब के सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी यू.के पहुँचे हुए हैं, जहाँ उन्होंने सैंट्रल लंदन में प्रसिद्ध पंजाबियों के साथ मुलाकात की।सैंट्रल लंदन में स. चन्नी ने यू.के की संगतों के साथ 550वें प्रकाश पर्व समागमों सम्बन्धी विचार-विमर्श किया। उन्होंने समूह संगत को पंजाब सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में 1 नवंबर से 12 नवंबर तक करवाए जाने वाले समागमों में शामलि होने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा न्योता दिया। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा 550वें प्रकाश पर्व के जश्नों के अवसर पर करवाए जाने वाले प्रोग्रामों संबंधी जानकारी साझी की।इस मौके पर विर्दी फाउंडेशन के प्रो. पीटर विर्दी ने सांस्कृतिक मामलों मंत्री स. चन्नी को बताया कि वह पंजाब सरकार द्वारा मनाए जा रहे 550 साला प्रकाश पर्व समागमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगी और बढ़ चढ़ कर योगदान डालेगी। जि़क्रयोग्य है कि विर्दी फांउडेशन द्वारा पाकिस्तान में होने वाले श्री गुरु नानक देव जी के समागमों के लिए 500 मिलियन पौंड का योगदान डाला जा रहा है।सैंट्रल लंदन में प्रसिद्ध पंजाबियों में खालसा ऐड वाले भाई रवि सिंह, लार्ड राज लूम्बा, लार्ड रामी रेंजर, लार्ड सुरी, बिनती पीरियड एन.जी.ओ. के सी.ई.ओ मनजीत सिंह, सनी स्टार्ट-अप्पस और जैलो डोर के सी.ई.ओ दविन्दर सिंह कैंथ, मीसचन की रीया, लीगल फर्म के पार्टनर किरपाल कौर, म्युजिक़ प्रोड्यूसर -बी2, आयतन ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के चेयरमैन जगतार सिंह आयतन, बोआए लंदन और क्रिमीनल डैमेज के सी.ई.ओ जस आयतन, कैलीबर रोडशो और कैलीबर ईवैंटस के सी.ई.ओ सुखी जोहल, सीनरजी ग्रुप के सी.ई.ओ मनदीप क्कड़, सैंट्रल खालसा जत्था लंदन गुरूद्वारा 1908 के प्रधान रजिन्दर सिंह बसीं, सैंट्रल खालसा जत्था लंदन गुरूद्वारा के चेयरमैन – जगमेल सिंह गिल, सकाफोलडिंग लिम. के सी.ई.ओ. सतनाम सिंह ओथी, लॉ ऑफ मौरे डिज़ाइन के अटार्नी और सी.ई.ओ मनदीप कौर मौरे, लॉ ए.पी. बारकेली के अटार्नी आइशा कुरैशी, जसवाल जौहनसन लॉ के सी.ई.ओ दर्शन सिंह, महाराजा कैपीटन के सी.ई.ओ नविन्दर सिंह चाहल, महाराजा कैपीटन के चेयरमैन कुलविन्दर सिंह चाहल, डोमीनोज़ पीज़ा फरैंचाईज़ के सी.ई.ओ. दीपस सिंह, खालसा चैनल के सी.ई.ओ दविन्दर सिंह बल, सैंट्रल खालसा जत्था लंदन गुरूद्वारा 1908 के कार्यकारी प्रधान श्री गुरप्रीत सिंह आनंद, श्रीमती गुरप्रीत सिंह आनंद, श्री जसपाल सिंह आनंद, श्रीमती जसपाल सिंह आनंद, नक्षत्र कलसी, हरकिरन विर्दी, जगदेव सिंह विर्दी के अलावा अन्य भी कई प्रसिद्ध पंजाबी भी इस मौके मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO