भारत

गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ कैडर पुनर्गठन की दी मंजूरी

Posted on

सीआरपीएफ कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय ने सामान्य ड्यूटी कर्मचारियों के एक प्रमुख कैडर पुनर्गठन की दी मंजूरी, लगभग 2.37 लाख कर्मियों के लिए पदोन्नति की संभावनाएं ।देश के सबसे बड़े अर्ध-सैनिक बल सीआरपीएफ के 2.37 लाख जवान और उप-अधिकारी सरकार द्वारा की जाने वाली अब तक की पहली कैडर समीक्षा से ‘‘लाभान्वित’’ होंगे। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से संबंधित कैडर समीक्षा को हरी झंडी दिखा दी है और बल में नए पदों को मंजूरी दे दी है।सीआरपीएफ देश का अग्रणी अर्धसैनिक बल है जो कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी और नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी रोधी अभियानों सहित अनेक तरह के दायित्व निभाता है। सीआरपीएफ ने कहा है कि बल के सामान्य दायित्व कर्मियों की पहली कैडर समीक्षा कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक रैंक तक ग्रुप-बी और सी के लगभग 2.37 कर्मियों के चेहरों पर खुशी लाएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO