पंजाब

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग का सुपरीटेंडेंट 30,000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़ – विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज जल सप्लाई और सेनिटेशन मंडल-3, बठिंडा में तैनात सुपरीटेंडेंट को 30,000 रुपए रिश्वत लेते काबू किया है। सुपरीटेंडेंट उमेश कुमार को लखवीर सिंह निवासी सादिक रोड, फऱीदकोट की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन मंडल -3, बठिंडा में 9 मोबाइल वॉटर टैंकर सप्लाई किये थे। इन टैंकरों के बिल (12,13,200 रुपए) की अदायगी करने के बदले उमेश कुमार सुपरीटेंडेंट द्वारा 35,000 रुपए रिश्वत की माँग की गई है और सौदा 30,000 रुपए में तय हुआ है।प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी सुपरीटेंडेंट को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 30,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया।उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बठिंडा स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO