पंजाब
15 सालों के बाद खऱीदी टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम
पंजाब राज्य राखी बंपर ने पटियाला के अवतार सिंह को बनाया करोड़पति
चंडीगढ़ – ‘किस्मत चमकते देर नहीं लगती’, यह बात 63 वर्षीय अवतार सिंह पर बिल्कुल सही बैठती है, जिसको पंजाब राज्य राखी बंपर 2019 ने रातों रात करोड़पति बना दिया है।राखी बंपर के डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए के पहले दो इनामों में से एक इनाम जीतने के बाद बहुत खुश नजऱ आ रहे पटियाला निवासी अवतार सिंह ने कहा कि जि़ंदगी में इतना बड़ा इनाम जीतने संबंधी उसने कभी सोचा भी नहीं था परन्तु राखी बंपर ने इसको सत्य कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने तकरीबन 15 सालों के बाद अनिच्छित मन से इस बार लॉटरी की टिकट खऱीदी थी क्योंकि इससे पहले उनको कभी भी इनाम नहीं निकला था।बताने योग्य है कि राखी बंपर का डेढ़ करोड़ रुपए का एक पहला इनाम ज़ीरकपुर निवासी हरभगवान गिर का निकला था, जो मूल रूप में पटियाला जि़ले के गाँव बहादरपुर फकीरां का रहने वाला है।ख़ुशनसीब विजेता अवतार सिंह ने इनामी राशि के लिए मंगलवार को यहाँ पंजाब राज्य लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों को लॉटरी टिकट और अन्य दस्तावेज़ सौंपे। अवतार सिंह ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं और छोटा बेटा विदेश में पढ़ाई कर रहा है जबकि बड़ा बेटा एमबीए करने के बाद पटियाला में ही प्राईवेट नौकरी कर रहा है।भविष्य की योजनाओं संबंधी उन्होंने कहा कि यह बड़ी इनामी राशि उसके लिए अपने बेटों को जि़ंदगी में स्थापित करने के अलावा अन्य वित्तिय समस्याओं के हल करने में बेहद मददगार साबित होगी।पंजाब लॉटरीज़ विभाग द्वारा लॉटरियों के ड्रा निकालने के लिए इस्तेमाल किए जाते पारदर्शी और आसान ढंग पर तसल्ली ज़ाहिर करते हुए अवतार सिंह ने कहा कि सबसे अधिक ख़ुशी की बात यह है कि पंजाब ऐसा राज्य है, जहाँ लॉटरियों के बड़े इनाम जनता में बिकी टिकटों में से ही निकाले जाते हैं। पंजाब लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों ने अवतार सिंह को इनामी राशि जल्द से जल्द दिलाने का भरोसा दिया।