व्यापार
विजीलैंस द्वारा बिजली निगम का मीटर रीडर रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू
चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल सब डिविजऩ धर्मकोट जि़ला मोगा में तैनात मीटर रीडर को 7,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मीटर रीडर जसपाल सिंह को शिकायतकर्ता गुरसेवक सिंह निवासी गाँव जींदड़ा, जि़ला मोगा की शिकायत पर 7,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके घर के जले बिजली के मीटर की लैबॉरेट्री से रिपोर्ट उसके हक में करवाने के बदले 15,000 रुपए की माँग की गई है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी मीटर रीडर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में पहली किश्त के 7,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया।प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत फिऱोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।