पंजाब

पंजाब में संशोधित मोटर व्हीकल एैक्ट लागू करने की प्रक्रिया कार्यवाही अधीन- रजि़या सुलताना

Posted on

पंजाब में नए नियम लागू होने तक पुरानी दरों के अनुसार जुर्माने वसूले जाएंगे

चंडीगढ़ – केंद्र सरकार द्वारा संशोधित मोटर व्हीकल एैक्ट को पंजाब में लागू करने सम्बन्धी लगाए जा रहे कयासों को रद्द करते हुए परिवहन मंत्री श्रीमती रजिय़ा सुलताना ने कहा है कि राज्य में संशोधित मोटर व्हीकल एैक्ट को राज्य सरकार द्वारा कोई फ़ैसला लेने तक, लागू नहीं किया जायेगा और फिलहाल ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुराने नियमों के मुताबिक ही जुर्माने वसूले जाएंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि क्योंकि यातायात प्रांतीय मसला है और पंजाब सरकार इस सम्बन्धी अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए संशोधित ट्रैफिक़ नियमों के अनुसार की गई भारी वृद्धि सम्बन्धी कुछ धाराओं को ही लागू करेगी।उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में ट्रैफिक़ सम्बन्धी सख्त अनुशासन लागू करने के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि रोज़ाना कई मासूम लोग सडक़ हादसों में मारे जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने के बाद राज्य में ट्रैफिक़ नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए कई पहलकदमियां की हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में ट्रैफिक़ विभाग द्वारा ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन करने वालों का मौके पर ही चालान करने के लिए ट्रैफिक़ पुलिस को ई-चालान मशीनें देने का फ़ैसला लिया गया। इसके साथ ही सडक़ सुरक्षा सचिवालय स्थापित करने का फ़ैसला लिया गया है जिससे राज्य भर में ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तीखी नजऱ रखी जा रही है। सडक़ सुरक्षा सचिवालय राज्य में सडक़ सुरक्षा नियमों को लागू करना यकीनी बनाएगा।श्रीमती सुलताना ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि सडक़ दुर्घटनाओं के लिए मुख्य तौर पर ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन ही वजह बनती है, जिस कारण रोज़ाना कई मासूम लोगों की जान तक चली जाती है। उन्होंने आगे कहा कि उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए सख्ती की ज़रूरत पड़ती है, परन्तु खज़़ाना भरने के लिए नागरिकों पर बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जैसे कल्याणकारी देश में ऐसे जुर्माने लगाना ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोकना है न कि सरकारी खज़़ाने को भरना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे सम्बन्धी जल्द ही फ़ैसला लेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO