भारत

भारतीय वायू सेना में शामिल हुए 8 अपाचे हेलीकॉप्टर्स

Posted on

भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता को मिलेगी अपाचे हेलीकॉप्टर्स की ताकत, अमरीका में बने आठ अत्याधुनिक जंगी हैलिकापटर्स आज वायुसेना में शामिल हो गये हैभारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए आठ अमेरिका निर्मित अपाचे एएच-64ई लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स को आज भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। अपाचे एएच-64ई दुनिया के सबसे उन्नत बहु-भूमिका वाले लड़ाकू हेलीकॉप्टर है और अमेरिकी सेना इसका इस्तेमाल करती है।वायुसेना ने ‘अपाचे हेलीकॉप्टर’ के लिए अमेरिकी सरकार और बोइंग लिमिटेड के साथ सितम्बर 2015 में कई अरब डॉलर का अनुबंध किया था। इसके तहत बोइंग ने 27 जुलाई को 22 हेलीकॉप्टर में से पहले चार हेलीकॉप्टर दिए गए थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO