खेल

पंजाब सरकार और यूनिवर्सिटी ऑफ बरमिंघम राज्य में खेल कौशल को उभारने के लिए मिलकर काम करेंगे-राणा सोढी

Posted on

महाराजा भुपिन्दर सिंह खेल यूनिवर्सिटी के बुनियादी ढांचे का विकास मुख्य एजेंडा

चंडीगढ़ – इंगलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ बरमिंघम पंजाब राज्य में खेल कौशल को उभारने के लिए पंजाब सरकार के साथ मिलकर काम करेगी और इसने महाराजा भुपिन्दर सिंह खेल यूनिवर्सिटी पटियाला के बुनियादी ढांचे के विकास और यूनिवर्सिटी के अकादमिक प्रोग्राम को बनाने के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग देने के लिए रूचि दिखाई है। इसका प्रगटावा आज यहाँ खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर चंडीगढ़ श्री एंडर्यू आइर, सीनियर लैक्चरर स्पोर्टस कोचिंग, डा. मार्टिन टोम्स यूनिवर्सिटी ऑफ बरमिंघम और डायरैक्टर इंडिया कंट्री इंस्टीट्यूट श्री दीपांकर चक्रवर्ती आधारित प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब भवन में हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग के बाद किया।इसकी और जानकारी देते हुए मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार और दुनिया की प्रमुख यूनीवर्सिटियों में से एक बरमिंघम यूनिवर्सिटी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में हिस्सेदारी होगी जिनमें मनोविज्ञान, फिज़्योलॉजी, पौषण, कोचिंग आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रतिभा की पहचान, प्रतिभा विकास, प्रतिभा समर्थन, खिलाडिय़ों के स्वास्थ्य का प्रबंधन, अकादमिक प्रोग्राम को विकसित करना और खेल विज्ञान के प्रशिक्षण के अन्य पक्ष भी इसमें होंगे। इसके दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को पंजाब में खिलाडिय़ों के कौशल और सामथ्र्य संबंधी भी अवगत करवाया गया और प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में खेल के मानक को उभारने के लिए सक्रिय सहायता देने का मंत्री को भरोसा दिलाया।इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल श्री संजय कुमार भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO