पंजाब
बाढ़ों के कारण 445 पशूओं का जानी नुकसान
1.96 करोड़ रुपए का दिया जाएगा मुआवज़ा
चंडीगढ़- पंजाब में बाढ़ों के कारण 445 बड़े जानवरों / पशूओं, 90 सूअर, 38 बकरियों और 29200 पोल्ट्री बर्डज़ का भारी नुकसान हुआ। यह जानकारी पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने दी।प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जल्द से जल्द मुआवज़ा देने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके अंतर्गत 1.96 करोड़ रुपए मुआवज़े के तौर पर दिए जाएंगे, जिसमें बड़े पशु के लिए 30,000 रुपए, बकरी/सूअर के लिए 3,000 रुपए और पोल्ट्री बर्डज़ के लिए 200 रुपए प्रति जानवर दिए जाएंगे।इसके अलावा, पशु पालन विभाग का स्टाफ पशूओं को डॉक्टरी सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह यत्नशील है। पशूओं के माहिरों की 170 टीमों का गठन किया गया है और 157 राहत कैंप स्थापित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ों के दौरान 14210 पशूओं का इलाज किया जा चुका है और 13765 पशूओं का गलघोंटू बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा चुका है। दवा और टीकाकरण पर लगभग 3.10 करोड़ रुपए ख़र्च किये गए हैं। माहिरों द्वारा बाढ़ों के दौरान होने वाली अन्य संभावित बीमारियों के लक्षणों संबंधी आम लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है और जिन पशूओं में यह लक्षण पाए जाते हैं, उन पशूओं का डॉक्टरों से जल्द से जल्द इलाज शुरू करवाने के लिए हिदायत की है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास पशूओं की दवाओं का अपेक्षित स्टॉक उपलब्ध है।विभाग ने पशूओं के लिए हरा चारा मुहैया कराने की मुहिम भी शुरू की है जिसके अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गाँवों में ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों के द्वारा घर-घर जाकर पशूओं के लिए हरा चारा मुहैया करवाया गया है। विभाग को इस कार्य के लिए 18 करोड़ रुपए की ज़रूरत है जिससे विभाग को अपेक्षित कुल राशि तकरीबन 23.16 करोड़ रुपए बनती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रभावित गाँवों में बाढ़ का पानी कम हो जाने से बीमार पशूओं को नज़दीक के पशु अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।