संसार

उप उच्चायुक्त ने कुलभूषण जाधव से की मुलाकात

Posted on

भारत की तरफ से उप उच्चायुक्त गौरव आहलुवालिया ने कुलभूषण जाधव से मुलाकात की, भारत ने बैठक के सकारात्मक होने की जतायी उम्मीद, हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को राजनयिक पहुंच देने का दिया था आदेश पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव से आज भारतीय राजनयिक से मुलाकात की । पाकिस्तान ने कल इस बावत पेशकश की थी। पाकिस्तान की तरफ से यह पेशकश विएना कन्वेंशन के तहत की गई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने यह पहल अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश पर की है। भारत ने पाकिस्तान से कुलभूषण जाधव तक ‘तत्काल, प्रभावी और अबाधित’’ राजनयिक पहुंच देने को कहा था और राजनयिक माध्यमों से पड़ोसी देश से संपर्क किया था। इससे पहले जाधव को पाकिस्तान की एक फौजी अदालत ने कथित ‘जासूसी और आतंकवाद’ के इल्ज़ाम में अप्रैल 2017 में मौत की सज़ा सुनाई थी। इसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रूख किया था। जुलाई में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को बिना किसी देरी के कुलभूषण जाधव तक राजनयिक पहुंच देने का आदेश दिया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO