पंजाब
मुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर लोगों को बधाई
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर लोगों को बधाई देते हुए उनको इस पवित्र ग्रंथ की वाणी के अनुसार दिखाए गए मार्ग पर चलने का न्योता दिया है।वर्ष 1604 में श्री हरिमन्दर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश किया गया था।श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के संदेश और फलसफे को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाने की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यह पवित्र ग्रंथ सद्भावना, प्यार, शान्ति और रहमदिली का सुमेल है।उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ने लोगों में सर्वव्यापी सच्चाई के तौर पर सहनशीलता, सच्चाई और आपसी भाईचारे को अपनाने का मार्ग दिखाया।मुख्यमंत्री ने लोगों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से प्रेरणा लेने का न्योता दिया है जिससे मौजूदा संसार की मुसीबतों और कष्टों से मुक्ति प्राप्त की जा सके।