भारत

मनप्रीत बादल द्वारा उद्योगपतियों को पंजाब में बड़े निवेश के लिए न्योता

Posted on

पंजाब को बड़ा औद्योगिक सामथ्र्य और संभावनाओं वाला राज्य बताया
बेंगलुरू – उद्यमियों और उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश का न्योता देते हुए आज यहाँ वित्त मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि राज्य में निवेशकों और उद्योग समर्थकी माहौल है और इसलिए सरकार द्वारा उद्योग को सब्सिडियाँ और रियायतें भी दी जा रही हैं।यहाँ सीआईआई द्वारा करवाए गए 8वें इनवैस्ट नॉर्थ सम्मेलन के दौरान पंजाब में औद्योगिक माहौल संबंधी बात करते हुए वित्त मंत्री ने देश की आज़ादी में पंजाब के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब विरसे और सभ्यता का पालना कर रहा है और इसने देश के अन्न भंडार में बड़ा योगदान डाला है। देश की अंदरूनी और बाहरी रक्षा किये जाने के कारण ही पंजाब को देश की ‘खडग़ भुजा’ का खि़ताब मिला है। परन्तु बदकिस्मती से पंजाब को आतंकवाद और हिंसा के काले दौर में से गुजऱना पड़ा, जिस कारण इसकी आर्थिक रफ़्तार और खुशहाली रुक गई। श्री बादल ने कहा कि पंजाब निवासियों ने अपने जुझारू जज़्बे से राज्य को फिर विकास की पटरी पर लाया है। उन्होंने कहा कि शायद पंजाब देश का अकेला राज्य है जो इतनी उथल-पुथल के बाद फिर अपने पैरों पर खड़ा हुआ है।श्री बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मार्च 2017 में कांग्रेस पार्टी की सरकार के सत्ता में आते ही राज्य की वित्तीय हालत मज़बूत करने और सर्वपक्षीय विकास के लिए कई कदम उठाए गए। मौजूदा सरकार के निवेश समर्थकी प्रयत्नों द्वारा उद्योग पंजाब की तरफ रूख कर रहे हैं, जो कि पिछली सरकार के समय यहाँ से कूच कर रहे थे। निवेश समर्थकी माहौल और नीतियों के कारण उद्यमियों में राज्य में निवेश के लिए उत्साह बढ़ा है और राज्य के औद्योगिक विकास की नई सार्थक लहर आई है। इसी का नतीजा है कि मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य में 50 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक निवेश हुआ है।उन्होंने कहा कि पंजाब देश में तेज़ी से निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभर रहा है और जापान, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, स्पेन और सिंगापुर आदि मुल्कों से आए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों द्वारा भी राज्य में निवेश की इच्छा ज़ाहिर की गई है।औद्योगिक विकास के लिए उठाए गए कदमों का जि़क्र करते हुए श्री बादल ने कहा कि ‘इनवैस्ट पंजाब- बिजऩेस फस्ट पोर्टल’ सफलतापूर्वक लांच किया गया है, जहाँ 16 विभागों/एजेंसियों से सम्बन्धित 46 तरह की रेगुलेटरी मंजूरी सम्बन्धी सेवाएं मुहैया करवाने के अलावा लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को रियायतें भी दी जा रही हैं।पंजाब में निवेश करने के लिए प्रसिद्ध उद्योगपतियों को न्योता देते हुए वित्त मंत्री ने भरोसा दिया कि राज्य में उद्योग लगाने के लिए उनको पूरा सहयोग और समर्थन दिया जायेगा क्योंकि पंजाब व्यापार की बड़ी संभावनाओं वाला इलाका है।इस मौके पर अपने भाषण में पी.डब्ल्यू.डी. और शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि मोहाली देश में हैदराबाद और बेंगलूरू के बाद एक बड़ी औद्योगिक हब के तौर पर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बढिय़ा सडक़ें और हवाई संपर्क के अलावा व्यापार के लिए उपयुक्त माहौल है। यहाँ उद्योग और कामगार के बढिय़ा सम्बन्ध हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि यह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की गतिशील और फ़ैसलाकुन्न लीडरशिप के अधीन विकास के केंद्र के तौर पर उभर रहा है।अपने स्वागती भाषण में अतिरिक्त मुख्य सचिव इनवेस्टमैंट प्रोमोशन, उद्योग और वाणिज्य श्रीमती विनी महाजन ने पंजाब की औद्योगिक और व्यापारिक नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला जिसका उद्देश्य राज्य में उद्यमियों और उद्योगपतियों के लिए बिजऩैस किये जाने को आसान बनाना है।इस मौके पर पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमैंट प्रोमोशन के सी.ई.ओ. रजत अग्रवाल ने राज्य में उद्योग के सम्बन्ध में विस्तृत पेशकारी की। इस दौरान उन्होंने सूचना प्रौद्यौगिकी, एग्रो और फूड प्रोसैसिंग, आई.टी. /इलैक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन और मैनुफ़ेक्चरिंग, ऑटो और कलपुर्जे, टैक्सटाइल और स्टार्टअप आदि जैसे उभर रहे औद्योगिक सैक्टरों की संभावनाओं पर रौशनी डाली। उन्होंने 5 और 6 दिसंबर को मोहाली में आयोजित करवाए जा रहे निवेश सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उद्योगपतियों और उद्यमियों को न्योता भी दिया। यह सम्मेलन स्थानीय उद्योगपतियों को अपनी निवेश योजनाओं संबंधी विचार-विमर्श के लिए सेहतमंद मंच मुहैया करवाएगा।सी.आई.आई. पंजाब राज्य और सी.ई.ओ. महेन्द्रा एंड महेन्द्रा (स्वराज डिविजऩ) के चेयरमैन हरीश चवान, क्लास इंडिया लिमटिड के प्रशासनिक डायरैक्टर श्री राम कनन, गोदरेज़ टाईसन के सी.ई.ओ. प्रशांत वाटकर, एच.पी.सी.एल. -मित्तल एनर्जी लिमटिड (एच.एम.ई.एल) के एम.डी. और सी.ई.ओ. प्रभ दास और ट्रायडैंट ग्रुप के चेयरमैन रजिन्दर गुप्ता समेत पाँच प्रसिद्ध उद्योगपतियों ने राज्य में अपना बिजऩैस करने के तजुर्बों को साझा किया और इस दौरान उन्होंने राज्य की औद्योगिक व्यापारिक विकास नीति की सफलता और अपने प्रसार की योजना संबंधी भी बताया। इन उद्योगपतियों को पंजाब आकर आई.टी. और आई.टी.ई.एस., आटो एनसिलरीज़ और टैक्सटाइल जैसे औद्योगिक विकास की बड़ी संभावनाओं का अनुमान लगाने के लिए न्योता दिया गया है।इससे पहले उद्घाटनी सैशन की अध्यक्षता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रा सिंह रावत ने की। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, स्कूल शिक्षा और पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री विजय इंदर सिंगला, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, डिप्टी चेयरमैन सी.आई.आई. उत्तरी क्षेत्र और वाइस चेयरमैन और प्रशाानिक डायरैक्टर त्रिवेणी ट्रबायन लिमटिड निखिल साहने, चेयरमैन सी.आई.आई. उत्तरी क्षेत्र और चेयरमैन एवं प्रशासनिक डायरैक्टर जैक्सन इंजीनियरज़ लिमटिड समीर गुप्ता भी इस मौके पर उपस्थित थे।इस मौके पर उपस्थित अन्य मशहूर सख्शियतों में पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री गुरकिरत कृपाल सिंह और रजेश धीमान शामिल थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO