पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा मुकेरियाँ से विधायक रजनीश कुमार बब्बी के देहांत पर दुख व्यक्त

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मुकेरियाँ से कांग्रेस के मौजूदा विधायक रजनीश कुमार बब्बी के देहांत पर दुख व्यक्त करते हुए इसको निजी कमी बताया। श्री बब्बी ने आज प्रात:काल यहाँ पी.जी.आई में आखिरी साँस ली।एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने श्री बब्बी को एक तज़ुर्बेकार राजनीतिज्ञ बताया। जिनको राजनैतिक मूल्यों पर अधारित विरासत अपने पिता और पार्टी के कद्दावर नेता डा. केवल कृष्ण से विरासत में मिली।पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने के लिए उनकी शानदार सेवाओं को याद करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि श्री बब्बी ने कंडी इलाके ख़ास कर मुकेरियाँ के सर्वपक्षीय विकास के लिए लगन से काम करने के अलावा समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण को भी यकीनी बनाया।दुखी परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने परमात्मा के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और पीछे पारिवारिक सदस्यों और सगे-संबंधियों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।इस दौरान पंजाब सरकार ने दिवंगत नेता के सत्कार के तौर पर दिन के बाकी रहते समय के लिए सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, कार्पोरेशनों और शैक्षिक संस्थाओं में छुट्टी कर दी। आज के दिन के लिए राजकीय शोक भी घोषित किया गया जिस दौरान राष्ट्रीय झंडा आधा झुका हुआ रखा गया और सरकारी स्तर पर होने वाले मनोरंजन समागम भी रद्द कर दिए गए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO