पंजाब

मार्कफैड्ड राहत सामग्री मुहैया करवाने में अग्रणी-सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Posted on

पशु चारा, विशेष तौर पर तैयार राशन किटों समेत भोजन पदार्थ करवाए जा रहे हैं मुहैया
चंडीगढ़ – ‘‘सहकारिता विभाग विशेष तौर पर इसकी अग्रणी संस्था मार्कफैड्ड ने राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में रह रहे लोगों की सहायता के लिए कई पहलकदमियां की हैं। विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जि़ला प्रशासन के साथ लगातार तालमेल बना रहा है।’’इस संबंधी जानकारी देते हुए सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि मार्कफैड्ड के विभिन्न जि़ला कार्यालय बाढ़ प्रभावित लोगों और क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुँचाने में अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि मार्कफैड्ड के जालंधर स्थित जि़ला कार्यालय ने ज़रूरतमन्द लोगों को बाँटने के लिए 300 एल.डी.पी.ई. शीटें, 2000 पी.पी. बैग, पशु चारे के 300 गट्टे, 15 किलो रिफायंड तेल (15 पीपे), 50 पैकेट गर्म मसाले, हल्दी और लाल मिर्च आदि सामान जि़ला प्रशासन को मुहैया करवाया है। जि़ला प्रशासन ने एमरजैंसी के लिए मार्कफैड्ड को 100 अन्य शीटों और पशु चारे के 200 गट्टों का प्रबंध करने की सलाह दी है।स. रंधावा ने आगे बताया कि जि़ला कार्यालय, कपूरथला ने पशु चारे के 350 गट्टे और विशेष तौर पर तैयार 50 राशन किटें जिसमें आटा (3 किलो), मूँग मसूर की दाल (आधा किलो), 1 लीटर रिफायंड तेल, बासमती चावल (1 किलो), नमक, गर्म मसाला, हल्दी, लाल मिर्चों के पैकेट, 10 लीटर पानी और माचिस और 2 बड़ी मोमबत्तियाँ आदि सामान है, मुहैया करवाई। इसके अलावा 50 और राशन किटें तैयार की जा रही हैं और मार्कफैड्ड को पशु चारे के 500 और गट्टे मुहैया करवाने के लिए कहा गया है।मंत्री ने यह भी बताया कि मार्कफैड्ड के रोपड़ जि़ला कार्यालय ने जि़ला प्रशासन को मार्कफैड्ड के पास उपलब्ध खाद्य पदार्थों की सूची दी है और रोपड़ की विभिन्न ब्रांचों में पशु चारे का उचित भंडार उपलब्ध है जो कि जि़ला प्रशासन को राहत सामग्री के तौर पर मुहैया करवाया जा सकता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO