संसार

ईरान के साथ बातचीत को तैयार अमेरिका

Posted on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा परिस्थितियां अनुकूल रहने पर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से परमाणु मुद्दे पर कर सकते है मुलाकात, 2015 के अंतरराष्ट्रीय समझौते से अमेरिका पिछले वर्ष हो गया था अलग. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि फ्रांस में जी-7 सम्‍मलेन में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के बाद वे अगले कुछ सप्‍ताह में ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी से बात करने के लिए तैयार हैं। फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमानुएल मेक्रों के निमत्रंण पर ईरान के विदेश मंत्री मोहम्‍मद जावेद ज़रिफ जी-7 सम्‍मेलन से अलग बियारित्‍ज में उपस्थित रहे। मेक्रों ने बताया की गहरी कूटनीति और परामर्श के बाद अमरीकी और ईरान के राष्‍ट्रपतियों की बैठक का माहौल बनाया गया है।फ्रांस के राष्‍ट्रपति के साथ एक संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने कहा कि यदि परिस्थितियां ठीक रहती हैं तो वे बैठक जरूर करेंगे। गौरतलब है कि व्‍यापार, निवेश और प्रतिबंधों पर राहत के बदले ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने वाले 2015 के अन्‍तर्राष्‍ट्रीय समझौते से पिछले वर्ष अमरीकी राष्‍ट्रपति ने डोनाल्‍ड ट्रम्‍प अलग हो गए थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO