संसार

जी-7: पीएम मोदी ने की यूएन महासचिव, यूके पीएम से मुलाकात

Posted on

जी-7 सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन सहित कई अहम मुद्दों पर की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से बातचीत, इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय मुलाकात में व्यापार, रक्षा, नवाचार के मुद्दे पर विचार किए सांझा.फ्रांस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, नवाचार के मुद्दे पर विचार सांझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम जॉनसन को एशेज श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की शानदार जीत पर बधाई भी दी।प्रधानमंत्री और संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव के बीच कई मुद्दों पर सकारात्‍मक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में जलवायु शिखर सम्‍मेलन में भारत की सहभागिता और आपसी हित के अन्‍य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO