पंजाब

कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने राहत कामों का लिया जायज़ा

Posted on

राहत सामग्री के लिए बनाऐ डिस्पैच सैंटर का किया निरीक्षण
चंडीगढ़ – ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा द्वारा सुलतानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए किये जा रहे राहत कार्यों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर विधायक स. नवतेज सिंह चीमा और डिप्टी कमिशनर इंजि. डी. पी. एस.खरबन्दा और पावरकॉम के सी.एम. डी. स. बलदेव सिंह सरां भी उनके साथ थे। इस दौरान जहाँ उन्होंने जिले के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग करके मौजूदा हालात जाने, वहीं मार्केट कमेटी में बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री भी रवाना की। इसके अलावा उन्होंने वहां राहत सामग्री के लिए बनाऐ गए डिस्पैच सैंटर का निरीक्षण भी किया।इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये स. बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों के साथ खड़ी है और उनकी हरेक तरह की मदद के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपेक्षित मात्रा में राहत सामग्री और केटल फीड भेजी गई है। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन करके उनको सम्बन्धित गाँवों में तैनात किया गया है, जोकि इन गाँवों के लोगों को मैडीकल, वैटरनरी और खाद्य सप्लाई की सहूलतें लगातार मुहैया करवा रही हैं। इसी तरह सेना और एन. डी. आर. एफ के जवानों के अलावा वालंटियर भी जंगी स्तर पर बचाव और राहत कामों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पानी घटने से बीमारियाँ फैलने के अंदेशे को देखते हुुये सम्बन्धित क्षेत्रों में डाक्टरों और वैटरनरी डाक्टरों के आगामी प्रबंध कर दिए गए हैं।इस मौके पर पावरकॉम के सी.एम.डी. स. बलदेव सिंह सरां ने बताया कि बाढ़ों के कारण सुलतानपुर लोधी के पानी में घिरे जिन गाँवों में बिजली सप्लाई काटी गई है, उनमें मंड इन्दरपुर, जमालीवाल, मन्नू माछी के अलावा 20-25 बे-चिराग़ गाँवों के डेरे जैसे कि कुतबपुर, रामगड़ दलेली, मंड अन्दरीसा, फत्तेवाल, बकरके आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन इलाकों में 275 के करीब कनैक्शन हैं। उन्होंने कहा कि समय पर बिजली सप्लाई काटने के कारण यहाँ बिजली से कोई भी जान-माल का नुक्सान होने से बचाव रहा है।इस अवसर पर एस.एस. पी कपूरथला श्री सतीन्द्र सिंह, एस. एस. पी जालंधर ग्रामीण श्री नवजोत सिंह माहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) श्री राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) स. अवतार सिंह भुल्लर, एस. डी. एम सुलतानपुर लोधी श्रीमती नवनीत कौर बल्ल, एस. डी. एम कपूरथला श्री वरिन्दर पाल सिंह बाजवा, पावरकॉम के डायरैक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंजि.एन. के शर्मा, चीफ़ इंजि. नॉर्थ जालंधर जोन इंजि. संजीव कुमार, एस. ई. इंजि. इन्दरपाल सिंह और अन्य उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO